Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मोबाइल बिना कैसे करें आनलाइन पढ़ाई

जनवाद टाइम्स 21 April 2020
IMG-20200421-WA0212
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :  कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में तमाम कालेजों में आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। कस्बा में स्थित कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कालेज में भी आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में कई छात्राओं के सामने यह समस्या आ रही है कि उनके पास मोबाइल ही नहीं है तो ऐसे में वह पढ़ाई कैसे करें।
डीआईओएस के निर्देश पर जिले के इंटर कालेजों में आनलाइन पढ़ाई का कार्य शुरू किया गया है। कस्बा स्थित कालेज की छात्राओं के प्रवेश रजिस्टर से मोबाइल नम्बर निकालकर उन्हें आनलाइन पढ़ाई श्ुारू होने की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में कई छात्राएं ऐसी हैं जिनके पास मोबाइल नहीं हैं। ऐसे में छात्राओं ने कालेज की प्रधानाचार्य गिरजा शुक्ला से उनकी समस्या का हल निकाले जाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि ऐसे में पढ़ाई में पिछड़ जाएंगी।
50 प्रतिशत से भी कम बच्चों के मिले एंड्रायड मोबाइल नंबर

जानकारी के मुताबिक विकासखंड में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में करीब 18 हजार एवं हाइस्कूल व हायर सेकंडरी में करीब 2 हजार विद्यार्थी दर्ज है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 31 मार्च को इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद शिक्षकों द्वारा बच्चों व उनके पालकों के मोबाइल नंबर जुटाए गए। इसमें से बमुश्किल केवल 50 प्रतिशत से भी कम बच्चों व उनके पालकों के पास एंड्रायड मोबाइल मिल सके। इसके अलावा 8वीं एवं 10वीं से आगामी कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों का डाटा भी वर्तमान में स्कूलों के पास नहीं है। ऐसी स्थिति में जिनके पास मोबाइल है, वह शिक्षण सामग्री प्राप्त कर करेंगे और जिनके पास मोबाइल नहीं है, वे बच्चे इससे उपेक्षित रहेंगे।

बच्चों के घरों में नहीं, स्कूलों में रखे है रेडियो

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन प्रात: 11 से 12 बजे तक रेडियों पर प्रोग्राम का प्रसारण होना है, लेकिन परिवारों के पास रेडियो का अभाव है। गांव के विद्यालयों में रेडियो मौजूद है, लेकिन लॉकडाउन के चलते विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सकते, वहीं शिक्षक भी घरों से ही कार्य कर रहे है। परिवारों में रेडियों नहीं होने से बच्चों तक प्रोग्राम पहुंच नहीं सकेंगे। वनांचल के ग्रामों में तो नेटवर्क भी नहीं रहता है। जिन लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल है, वे इस चेनल को मैच नहीं कर पाते है। मोबाइल से रेडियो का प्रसारण भी ठीक ढंग से नहीं होता है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी कार्यक्रम में रूचि नहीं लेंगे। इससे शासन का उद्धेश्य पूरा होने की संभावना कम है।

जो रोजी रोटी को तरस रहे, वे कहां से डलाएंगे डाटा पैक
लॉकडाउन के कारण कामकाज ठप पड़ें है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी मजदूर वर्ग के परिवारों को है, और शासकीय स्कूलों में अधिकंाश बच्चे इन परिवारों से ही आते है। वर्तमान में जहां मजदूर वर्ग के परिवार रोजी रोटी को तरस रहे है, ऐसे में बच्चों को यह शिक्षक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल में डाटा पैक कैसे डला पाएंगे। इसके अलावा दुकानें बंद होने से वे मोबाइल रिचार्ज कहां से कराएंगे। शिक्षकों को मिले अधिकांश एंड्रायड मोबाइलों के नंबर डाटा पैक नहीं होने के कारण बंद है।

Post navigation

Previous: UPPSC PCS 2020: यूपीपीसीएस का नोटिफिशन जारी, जानें पद, योग्यता, चयन, आवेदन समेत 10 खास बातें
Next: Etawah News : कस्वा बसरेहर में लॉक डाउन के चलते बढ़ रही है चोरी की घटानाये

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.