Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संपादकीय

जनवाद टाइम्स 11 August 2021
संपादकीय
Share News
       

आरबीआई द्वारा एटीएम में नक़दी नहीं तो बैंकों पर जुर्माने का फैसला काबिले तारीफ

सुनील पाण्डेय(कार्यकारी संपादक)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा आरबीआई द्वारा बैंकों पर नकदी ना होने की दशा में 10,000 ₹ जुर्माना लगाना एक सराहनीय पहल है।जिसका भारतीय जनमानस खासकर उन लोगों को हृदय से स्वागत करना चाहिए जो एटीएम निकासी ओर बैंक पर निर्भर थे।इसका प्रत्यक्ष फायदा उन सामान्य ग्राहकों पर पड़ेगा जो एटीएम का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। प्रायः बैंक खातों में पर्याप्त रक़म होने के बावजूद भी ऐसे ग्राहकों को अवकाश अथवा किसी अन्य दिवस पर जब पैसे की महती आवश्यकता होती थी तो ज्यादातर एटीएमों में नकदी नदारद रहती थी।

IMG 20210811 WA0116

पैसे की आवश्यकता को लेकर बैंक ग्राहक एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाता रहता और अंत में थक हारकर बैंक खुलने का इंतजार करता था।जिन ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग आती है उन्हें तो कोई विशेष फर्क नही पड़ेगा ,लेकिन ऐसे ग्राहकों जो एटीएम या बैंकों के निकासी पर निर्भर थे उन्हें आरबीआई के इस फैसले से भविष्य में काफ़ी शहूलियत मिलेगी।

संपादकीय

आरबीआई ने हाल ही में ग्राहकों की समस्या को देखते हुए एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि यदि एटीएम में नकदी की वजह से ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा तो तो संबंधित बैंक -अर्थात जिस बैंक के एटीएम में नकदी नहीं होगी इसी 1 अक्टूबर 2021 से जुर्माना लगाया जायेगा। आरबीआई ने अपने इस फैसले की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी बैंक में एक माह में अधिकतम 10 घण्टे तक नक़दी की कमी स्वीकार्य है।इसके पश्चात यदि उससे अधिक समय तक एटीएम में नकदी की कमी पाई गईं तो सम्बन्धित बैंक को प्रति एटीएम 10,000 ₹ जुर्माना अदा करना होगा। हम सब जानते हैं कि आरबीआई पर बैंक नोट जारी करने की जिम्मेदारी है। वहीं दूसरी तरफ बैंकों पर संपूर्ण भारत मे अपने एटीएम नेटवर्क के माध्यम से नोट ग्राहकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

संपादकीय

इस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने केे लिए बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम अर्थात वैसी कम्पनियां जिन्हें आरबीआई ने केवल एटीएम परिचालन का जिम्मा सौंपा है, उन ऑपरेटरों को अपना तन्त्र मजबूत रखना होगा।उन्हें इस बात का सदैव ध्यान रखना होगा कि उनके तहत आने वाले किसी भी एटीएम में नकदी की कभी भी कमी न हो ।
आरबीआई अपने निर्णय के प्रति कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने बेहद सख्त लहजे में कहा है कि एटीएम में नक़दी की कमी को बेहद गंभीरता से लिया जायेगा और किसी बैंक को बक्सा नहीं जाएगा और उनपर कठोरता पुर्वक मौद्रिक जुर्माना लगेगा। यदि किसी व्हाइट लेबल एटीएम में नकदी की कमी पाई गई तो जुर्माने की रकम उस बैंक से वसूली जायेगी,जिससे उस एटीएम में रकम डालने का करार है।कुल मिलाकर आरबीआई के इस बेहद महत्वपूर्ण फैसले पर यही कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ग्राहकों को फायदा अवश्य होगा ।इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को किया मनोनीत
Next: Prayagraj news: पीएम स्वानिधि योजना के अन्तर्गत योजना से लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत स्ट्रीट वेंडरों को कराये लाभान्वित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.