Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पत्रकारिता का संकटकाल !

जनवाद टाइम्स 30 May 2021
PicsArt_05-30-03.34.38
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
30 मई 2021 हिन्दी पत्रकारिता दिवस है। वर्ष 1826 में आज के दिन पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने हिन्दी के पहले अखबार ” का प्रकाशन शुरू किया था। जनसरोकारों के उद्धेश्य से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता ने अबतक की अपनी यात्रा में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश की आज़ादी की लड़ाई के दौरान उसने अपना स्वर्णकाल देखा था। आज़ाद भारत में धीरे-धीरे राजनीति और पैसों के दबाव में वह अपनी धार खोती चली गई। आज वह अपनी विश्वसनीयता के सबसे बड़े संकट से रूबरू है। अपवादों को छोड़ दें तो उसकी प्रतिबद्धता आमजन के प्रति नहीं, राजनीतिक सत्ता और उससे जुड़े लोगों के प्रति है। देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मामले में तो यह प्रतिबद्धता बेशर्मी की तमाम हदें पार कर चुकी है। वज़ह साफ है। चैनल और अखबार चलाना इन दिनों कोई मिशन या आंदोलन नहीं, शुद्ध व्यवसाय है जिसपर किसी लक्ष्य के लिए समर्पित लोगों का नहीं, देश के बड़े व्यावसायिक घरानों का कब्ज़ा है। उन्हें अपना चैनल या अखबार से कमाने के लिए विज्ञापनों से मिलने वाली भारी रकम चाहिए। यह रकम उन्हें सत्ता और उससे जुड़े व्यवसायी ही उपलब्ध करा सकते हैं। नतीज़तन सिक्के उछाले जा रहे हैं और मीडिया का नंगा नाच ज़ारी है। देश में जो मुट्ठी भर लोग पत्रकारिता को लोकचेतना और सामाजिक सरोकारों का वाहक बनाने की कोशिशों में लगे हैं, उन लोगों के आगे साधनों के अभाव में प्रचार-प्रसार और वितरण का गहरा संकट है।

सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं, इस अनुरोध के साथ कि कभी खुद से भी यह सवाल पूछें कि क्या मीडिया आज सचमुच लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने का अधिकारी रह गया है ?

Post navigation

Previous: Bihar news: बेतिया में सीटू(CITU) का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया
Next: Etawah News: हम गरीबन को कहां सरकारी लाभ मिलता है, चक्कर काटि काटि परेशान हो घर बैठे गए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.