Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज: नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर में ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया।

जनवाद टाइम्स 18 September 2021
IMG-20210917-WA0007
Share News
       

संवाददाता। कपिल चौरसिया

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कैलादेवी चौराहे आवास विकास कॉलोनी पर एक मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्घाटन उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम भदौरिया निदेशक भूमि विकास बैंक ने किया। खराब मौसम के बाद भी कैंप में ढेरों मरीज आए जिनको चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया ।ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर हेमेंद्र विक्रम सिंह ने बताया ऐसे मेडिकल कैंप आने वाले वर्ष में गली गली मोहल्लों मोहल्लों में बस्तियों में लगाई जाएंगे और जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा ।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री स्वयं जो योग में पारंगत हैं और जो स्वयं संपूर्ण स्वास्थ्य के एक प्रणिता हैं उनसे प्रेरणा लेकर चिकित्सा प्रकोष्ठ ने यह बीड़ा उठाया है कि समाज के हर वर्ग को स्वस्थ बनाने का प्रयास करेंगे। सह संयोजक डॉ पंकज नागायच ने बताया कि अंत्योदय के सिद्धांत को मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ,सस्ती व् संपूर्ण चिकित्सा दी जाए ऐसा मनोयोग के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य करेगा। साफ सफाई स्वच्छता का संदेश जो आदरणीय मोदी जी देते रहे हैं और जिसके पीछे उन्होंने अनेकों योजनाएं लागू की है उस् का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे क्योंकि जब जनमानस स्वस्थ होगा तभी राष्ट्र उन्नति करेगा! आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।आँखों एव्म फेफडों के स्वास्थ्य संबंधित जो उज्जवला योजना है उसका लाभ लगभग लगभग प्रत्येक गांव ले चुका है और ऐसी योजनाओं को और प्रचारित किया जाएगा। मातृ वंदना योजना के तहत मैटरनल मोर्टालिटी रेट कंट्रोल होगा।इस योजना को लोगों को बताया जाएगा।मेडिकल कैंप मैं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश सिंगल एवं डॉ शिवानी शिखा,दंत रोग विशेषज्ञ शिवालिका शर्मा,फिजियोथैरेपी डॉक्टर अभिनव चतुर्वेदी एवं अन्य चिकित्सकों ने सहयोग दिया।कैंप में निशुल्क सैनिटाइजर बांटे गए और मनोज बजाज एवं विजय श्रीवास्तव,यतीन्द्र सोलंकी,नीरज बंसल,सचिन, सतीश राजपूत,रजत शरमा,करन,राजकुमार आदि अनेक लोग का सहयोग रहा।कैप में निशुल्क ब्लड शुगर,एवं अन्य जांचों पर विशेष रियायत जिनोम डायग्नोस्टिक्स द्वारा दी गई। कैंप में अनिरुद्ध भदौरिया,संतोष सिकरवार,सुषमा जैन, राधा शर्मा आदि अनेकों लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की आगरा में हुई मीटिंग विपक्ष पर साधा निशाना,कार्यकर्ता व बुजुर्गो का किया गया सम्मान ।
Next: Prayagraj News :विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित लगभग 200 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट का किया गया वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.